Ambedkar Nagar News: नगर की सड़कों पर हिचकोले खा रहे नागरिक, मरम्मत की सुध नहीं
अंबेडकर नगर, जुलाई 20 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। नगर में सुचारु आवागमन के लिए प्रमुख मार्गों, गलियों को बेहतर किए जाने का दावा तो किया जाता है, लेकिन वास्तविक तस्वीर इससे बेहद जुदा है। स्थिति यह है कि नगर में कहीं नवनिर्मित इंटरलाकिंग उखड़ गया है तो कहीं सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। कुछ ऐसे भी क्षेत्र हैं, जहां वीआईपी लोगों का आवास है, लेकिन संबंधित क्षेत्रों में मार्ग की दशा दयनीय हो चुकी है। बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश का नतीजा है कि इन सड़कों में उत्पन्न गड्ढों में पानी भर जाने से लोगों का आवागमन दूभर हो गया है। कई मौकों पर न सिर्फ बाइक सवार इन गड्ढों में फंसकर अनियंत्रित होते रहते हैं वरन अन्य लोगों को भी आने जाने में खासी परेशानी होती है। ई-रिक्शे भी इन सड़कों पर गड्ढों के चलते पलट चुके हैं। हाला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.