अंबेडकर नगर, अगस्त 20 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता । मालीपुर के तेंदुआ दियरा गांव में बृहस्पतिवार सुबह 45 वर्षीय अजय कुमार उर्फ गब्बर शुक्ला की हत्या से हडकंप मच गया। उनका शव घर के चैनल के पास खून से लथपथ मिला। ग्रामीणों के मुताबिक, शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे,और पैर में बिजली का तार लपेटकर करंट प्रवाहित किया गया था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। एसपी प्राची सिंह ने घटना स्थल का लिया जाएजा। अजय कुमार अविवाहित थे और गांव की आबादी से कुछ दूरी पर स्थित अपने मकान में अकेले रहते थे। गाँव में रहकर खेती-किसानी का काम करते थे। उनके बड़े भाई राजेश शुक्ला परिवार के साथ गुजरात के सूरत में रहते हैं। परिजनों के मुताबिक, बुधवार रात खाना खाने के बाद अजय घर में सोने चले गए थे。 यह भी पढ़ें- A...