अंबेडकर नगर, अक्टूबर 28 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। जैतपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से दो किशोरियों को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले सामने आए हैं। दोनों मामलों में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहली घटना में एक गांव निवासी महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को गांव का ही सोनू पुत्र रामदास अपने दो साथियों दानिश और विकास के साथ 20 अक्तूबर की रात बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने किशोरी की काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। दूसरी घटना में एक अन्य गांव निवासी महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री 25 अक्तूबर को नेवादा बाजार गई थी। इसी दौरान अरुण राजभर पुत्र पन्नूलाल राजभर निवासी अरुषा गहजी, थाना अहरौला, जन...