अंबेडकर नगर, नवम्बर 24 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले में देव दीपावली का पर्व शुक्रवार को भक्ति व आस्था के बीच मना। मंदिरों, घाटों व सरोवरों के पास लोगों ने दीप प्रज्वलित कर पूजन अर्चन किया। टांडा में देव दीपावली पर्व भव्य रूप से मनाया गया। इस दौरान झांकी भी निकाली गई। श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाकार झांकी पर पुष्प वर्षा किया। देव दीपावली पर्व को लेकर बीते दिनों से तैयारी चल रही थी। इस बीच शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा के बीच यह पर्व भव्य रूप से मनाया गया। एक तरफ जहां घरों में दीप जलाकर पूजन अर्चन किया। वहीं हनुमान मंदिर गोविन्दपुर में दीप जलाकर माहौल को भव्य बना दिया गया। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: आरती के बाद तमसा तट पर बिखरी दीपों की आभा यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। वहीं सद्दरपुर संवाद के अनुसार मंगलवा...