Ambedkar Nagar News: दूसरे दिन 253 परीक्षार्थियों ने छोड़ी डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 13 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को चार परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और सख्त निगरानी के बीच परीक्षा संपन्न हुई। दूसरे दिन पंजीकृत कुल 2058 अभ्यर्थियों में से 253 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को शुचितापूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए डायट प्राचार्य ने विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। परीक्षा प्रभारी श्याम बिहारी बिंद ने बताया कि जिले के सभी चार परीक्षा केंद्रों पर दूसरे दिन की परीक्षा पूरी तरह से शांतिपूर्ण और नकल विहीन माहौल में आयोजित की गई। कहीं से भी किसी अनुचित साधनों के प्रयोग की सूचना नहीं मिली है। परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की गई, जिसमें पहली पाली में विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। प्रथम पाली में आयोजित विज्ञान विषय की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.