अंबेडकर नगर, अगस्त 13 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। तीन माह पूर्व किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को जैतपुर पुलिस ने गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार, जैतपुर थाने में दर्ज अपहरण के दर्ज मामलें में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत राजेपुरकोपा निवासी विवेक उर्फ आनंद सिंह वांछित था। पुलिस टीम ने गुरुवार सुबह अम्बरपुर बाईपास से अम्बरपुर टोल प्लाजा की ओर जाने वाले मार्ग के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अजय सरोज, हेड कांस्टेबल हरिश्याम सरोज और कांस्टेबल नवनीत कुमार शामिल र...