अंबेडकर नगर, अक्टूबर 11 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। कटका थाना क्षेत्र के रत्ना गांव में दुर्गा प्रतिमा स्थापना के दौरान बच्चों के बीच हुए विवाद में एक किशोर पर कैंची से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाद के दौरान एक किशोर ने दूसरे के पेट में कपड़ा काटने वाली कैंची घोंप दी। पीड़ित के पिता ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। रत्ना गांव निवासी त्रिभुवन सिंह के मुताबिक, रविवार को गांव में हनुमान मंदिर के पास दुर्गा प्रतिमा स्थापित की जा रही थी। इस दौरान उनका पुत्र अस्तित्व सिंह और गांव के अन्य बच्चे मौजूद थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर अस्तित्व और विजय के पुत्र प्रांजल के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसी बीच प्रांजल ने कपड़ा काटने वाली कैंची से अस्तित्व पर हमला कर दिया और उसके पेट में कैंची घोंप ...