Ambedkar Nagar News: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन वाले स्थानों पर चला सफाई अभियान
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 25 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। बीते दिनों हुए प्रतिमा विसर्जन वाले स्थलों पर रविवार को वृहद सफाई अभियान चला। जिलाधिकारी ईशा प्रिया के नेतृत्व और मार्गदर्शन में चलाए गए इस अभियान में प्रशासनिक अमले के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर श्रमदान किया। विसर्जन के बाद घाटों पर फैली पूजा सामग्री और अन्य अपशिष्टों के उचित निस्तारण के लिए विशेष रूप से सफाई कर्मियों की टीमों का गठन किया गया था, जिन्होंने युद्धस्तर पर सफाई कार्य को अंजाम दिया। गायत्री मंदिर घाट पर डीएम ईशा प्रिया और नगर पालिका परिषद अकबरपुर के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश वर्मा ने स्वयं पहुंचकर स्वच्छता का संदेश दिया और श्रमदान किया। इसी प्रकार श्रवण क्षेत्र धाम पर कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद ने अपनी उपस्थिति से अभियान को बल दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.