अंबेडकर नगर, अक्टूबर 4 -- Ambedkar Nagar News: ​अम्बेडकरनगर, संवाददाता। ​आगामी दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद में पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जनपद की विभिन्न तहसीलों एवं थाना क्षेत्रों में उपजिलाधिकारियों व पुलिस अधिकारियों की अध्यक्षता में शांति समिति (पीस कमेटी) की बैठकें आयोजित कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। ​रविवार को थाना बेवाना परिसर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी अकबरपुर प्रतीक्षा सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान सीओ नगर, प्रभारी निरीक्षक बेवाना, दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी, डीजे संचालक, ग्राम प्रधान एवं स्थानीय संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे। ​अधिकारियों ने पूजा समितियों एवं आयोजकों को सख्त निर्देश दिए कि ​प्रतिमा स्थापना, जुलूस एवं विसर्जन के लिए ...