Ambedkar Nagar News: दुकान पर मारपीट में दोनों पक्षों से मुकदमा
अंबेडकर नगर, जुलाई 27 -- Ambedkar Nagar News: विद्युतनगर। टांडा कोतवाली क्षेत्र के बकराहवा पुल के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने चाय पान की दुकान पर दुकानदार और ग्राहक के बीच हुई मारपीट में पुलिस ने दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज किया है। गत दिवस दुकानदार नबी अहमद पुत्र झिन्नू निवासी मोहल्ला हयातगंज से मीरानपुरा निवासी कल्लू पुत्र समीम से विवाद हो गया था। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी थी। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.