अंबेडकर नगर, नवम्बर 1 -- Ambedkar Nagar News: इंदईपुर। सर्राफा कारोबारियों की सुरक्षा और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रविवार को बसखारी थाना परिसर में सीओ सिटी अरुण कुमार नौहवार की अध्यक्षता में बैठक हुई। सीओ ने सर्राफा व्यवसायियों को अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने और सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्राफा कारोबारियों के साथ होने वाली आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस सतर्क है। कहा कि बैंक में अधिक धनराशि जमा करने या निकालने तथा आभूषणों की खरीदारी के दौरान पुलिस को इसकी जानकारी दें। सुरक्षा की आवश्यकता होने पर यथासंभव कारोबारी के साथ पुलिस आरक्षी भेजने की व्यवस्था की जाएगी। यह भी पढ़ें- Etah News: कोई अनजान व्यक्ति यदि गहने गिरवी रखने आए तो उसका सत्यापन करें इस मौके पर थानाध्यक्ष अरविन्द ...