अंबेडकर नगर, अक्टूबर 24 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता । दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने और उनकी पढ़ाई को सुगम बनाने के उद्देश्य से अकबरपुर और जलालपुर शिक्षा क्षेत्रों में सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अकबरपुर शिक्षा क्षेत्र के शिवबाबा स्थित कम्पोजिट विद्यालय तथा जलालपुर के ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) पर आयोजित कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. पूनम मिश्रा ने लाभार्थियों को सहायक उपकरण वितरित किए। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, दोनों शिक्षा क्षेत्रों को मिलाकर कुल 308 लाभार्थियों के लिए 435 सहायक उपकरण दर्ज किए गए हैं। इनमें अकबरपुर में 185 लाभार्थियों के लिए 258 उपकरण और जलालपुर में 123 लाभार्थियों के लिए 177 उपकरण शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: दिव्यांग बच्च...