अंबेडकर नगर, अक्टूबर 18 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। खाद्य वस्तुओं की महंगाई कम होने का नाम नहीं ले रही है। कभी सब्जियों के दाम में इजाफा होता रहता है तो कभी दाल व रोजमर्रा की वस्तुओं पर महंगाई की मार से लोगों की जेब ढीली होती रहती है। इन दिनों दाल की महंगाई ने आम लोगों की मुसीबत को और बढ़ा दिया है। एक पखवारे पहले तक अरहर की जो दाल 120 रुपये में बिक रही थी, उसका दाम अब 150 रुपये पहुंच गया है। अन्य दालों पर भी महंगाई का रंग छाया हुआ है। महंगाई की मार से इस वर्ष लोगों की मुसीबत खासी बढ़ गई है। आये दिन किसी न किसी खाद्य वस्तुओं पर महंगाई की मार से आम लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल इस बार मिडिल ईस्ट के जंग का भी प्रभाव खाद्य वस्तुओं की आपूर्ति पर पड़ रहा है। इसके चलते कई तरह की परेशानियां उत्पन्न हो रही है। ...