Ambedkar Nagar News: दाऊदपुर में जुलूस- ए- अमारी आज
अंबेडकर नगर, अगस्त 14 -- Ambedkar Nagar News: सैदापुर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव में शनिवार को वार्षिक जुलूस-ए अमारी का आयोजन किया गया है। जुलूस का आगाज मौलाना सैयद हेलाल अब्बास रिजवी की मजलिस से होगा। जुलूस में मौलाना सैयद नूरुल हसन रिजवी मछली गांव, मौलाना सैयद परवेज कमाल, मौलाना सैयद कायम रजा, मौलाना सैयद नदीम रजा फैजाबादी, मौलाना सैयद अमीर हसन तकरीर करेंगे। अंजुमन अब्बासिया सुरौली सुल्तानपुर, अंजुमन अलमदारिया खनवाई जौनपुर, अंजुमन रजा ए हुसैन नई बाजार, अंजुमन फैज ए हुसैनी अरसावा, अंजुमन सफीरे नासेरूल अजा कटघर कमाल, अंजुमन मुईनुल अजा दाउदपुर शिरकत करेंगी। उक्त जानकारी सैयद कौसर अली ने दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.