अंबेडकर नगर, अक्टूबर 7 -- Ambedkar Nagar News: सैदापुर, संवाददाता। दहेज में दिया गया सामान वापस मांगने को लेकर बुधवार को सुल्तानगढ़ गांव में मायके और ससुराल पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृत्यु का मामला सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानगढ़ निवासी सर्वेश गुप्त की शादी करीब ढाई वर्ष पूर्व अयोध्या के बेनीपुर गद्दोपुर निवासी नीलम के साथ हुई थी। गत 22 सितंबर को प्रसव पीड़ा के दौरान जिला अस्पताल में नीलम की मौत हो गई थी। गर्भ में पल रहे शिशु की भी मौत हो गई थी। इसके बाद मायके पक्ष के लोगों ने अस्पताल पहुंचकर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई थी।

विवाद का कारण घटना के तीसरे दिन ...