अंबेडकर नगर, जुलाई 28 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। गांवों में आवागमन को सुगम बनाने के लिए ग्राम पंचायत द्वारा निर्मित खड़ंजा मार्ग को दबंगों ने उखाड़ कर कब्जा कर लिया। इससे ग्रामीणों का जहां आवागमन बाधित हो गया है वहीं जलनिकासी अवरुद्ध हो जाने से जलभराव की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर रास्ते से अवैधा कब्जा हटवाने की मांग की है। सार्वजनिक रास्ता अवरुद्ध करने का यह मामला अकबरपुर विकास खंड के केशवपुर ब्राहिमपुर का है। ग्राम पंचायत प्रशासक भगवत दयाल व अमितेश कुमार, रामगती, बरकतुल्लाह, दीपक कुमार, मिथिलेश, अमृता, फूला देवी आदि ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि गांव से बाहर जाने के लिए आबादी के रास्ते में ग्राम पंचायत द्वारा खड़ंजा मार्ग लगवाया गया था, जिसे गांव क...