अंबेडकर नगर, अगस्त 16 -- Ambedkar Nagar News: जहांगीरगंज, संवाददाता। जिस घर में भतीजे की तेरहवीं की तैयारियां चल रही थीं, उसी दिन परिवार पर एक और ऐसा दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। भतीजे की चिता की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि उसके चाचा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के महारामपुर फुलवरिया निवासी विजय बहादुर यादव (52) पुत्र राजेंद्र यादव के भतीजे अंश पुत्र संजय (18) की मौत बीते 4 अगस्त को लंबी बीमारी के बाद हो गई थी। भतीजे का दाह संस्कार करने के अलावा उसका दाग विजय बहादुर ने ही लिया था। बताया जाता है कि रविवार को सुबह विजय बहादुर यादव अपने भांजे अवनीश के सा...