अंबेडकर नगर, अगस्त 13 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, हिन्दुस्तान टीम। राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को सुदृढ़ करने के लिए गुरुवार को जिले के अलग अलग क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर में प्रशासन की तरफ से निकाली गई तिरंगा यात्रा एक हजार मीटर लंबा तिरंगा आकर्षण का केंद्र बना रहा। वहीं बसखारी में पूर्व डिप्टी सीएम व राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के तिरंगा यात्रा में शिामल होकर मनोबल बढ़ाया। अन्य संगठन के लोगों ने भी तिरंगा यात्रा निकालकर भारत माता के जयकारे लगाए। नगर में जिला पंचायत के प्रशासक श्याम सुंदर वर्मा व डीएम ईशा प्रिया की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाला गया। यह भी पढ़ें- Ayodhya News: भारत माता के जय घोष से गूंजा परिवेश, गांधी पार्क से निकली तिरंगा यात्रा तिरंगा यात्रा कलेक्ट्रेट प...