Ambedkar Nagar News: तालाब की भूमि से अवैध कब्जा हटाने की मांग
अंबेडकर नगर, अगस्त 4 -- Ambedkar Nagar News: सद्दरपुर। अलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम हबीबपुर में तालाब व खाद गड्ढा की भूमि पर दबंगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। तालाब का अस्तित्व ही समाप्त कर दिया गया है। गांव के हरि प्रकाश वर्मा, सुहेल अनवर, निक्कू, प्रवेश कुमार, कन्हैया लाल समेत अन्य ग्रामीणों ने बीते समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर तालाब की भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोगों ने तालाब की भूमि पर निर्माण कार्य करते हुए मकान भी बना लिया है। घूर गड्ढे की जमीन है उस पर भी कब्जा कर बाग का स्वरूप दे दिया गया है। यह भी पढ़ें- Unnao News: डीएम से तालाब पट्टे को निरस्त करने की मांग बताया गया कि तहसील दिवसाधिकारी ने राजस्व निरीक्षक व हल्का लेखपाल को जांचोपरान्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.