Ambedkar Nagar News: तांत्रिक हत्याकांड में 13 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ
अंबेडकर नगर, अगस्त 1 -- Ambedkar Nagar News: सैदापुर, संवाददाता। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के बड़ेपुर गांव के मजरे मुस्काबाद में ट्यूबवेल पर सो रहे तांत्रिक राधेश्याम प्रजापति (65) की हत्या के 13 दिन बाद भी पुलिस हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी है। मामले का खुलासा न होने से ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। राधेश्याम प्रजापति गांव से करीब स्थित अपने ट्यूबवेल पर रहते थे। वह कुम्हारी के साथ तांत्रिक क्रियाएं और झाड़-फूंक का काम भी करते थे। बीते 18 जुलाई की रात करीब 9:30 बजे उनका पौत्र संजय खाना लेकर पहुंचा तो राधेश्याम बिस्तर पर लहूलुहान हालत में पड़े मिले थे। सिर पर गंभीर चोट के कारण उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक राधेश्याम के पुत्र जयप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पोस्टमार्टम रिपो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.