Ambedkar Nagar News: तहसील के न्यायालयों का बदला लुक, एसी और नए फर्नीचर से सजे कक्ष
अंबेडकर नगर, अगस्त 8 -- Ambedkar Nagar News: टांडा, अम्बेडकरनगर, संवाददाता। टांडा तहसील में राजस्व न्याय व्यवस्था को बेहतर और सुविधाजनक बनाने की कवायद तेज हो गई है। तहसील के न्यायालयों और कार्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। इसी क्रम में अब लगभग सभी प्रमुख न्यायालयों में एयर कंडीशनर लगाए जाने के साथ नए फर्नीचर और पत्रावलियों के रखरखाव के लिए नई अलमारियां उपलब्ध कराई गई हैं। इससे जहां कर्मचारियों को काम करने में सहूलियत होगी, वहीं न्यायालय में आने वाले फरियादियों को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। तहसील परिसर में पहले चरण में आरके कार्यालय, निर्वाचन कार्यालय और राजस्व संग्रह कार्यालय में एयर कंडीशनर लगाए गए थे। इसके अलावा कंप्यूटर कक्ष, उपजिलाधिकारी कक्ष, तहसीलदार कक्ष, नाजिर कार्यालय और राजस्व निरीक्षक विश्राम कक्ष पहले से ही व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.