अंबेडकर नगर, अगस्त 18 -- Ambedkar Nagar News: देवरिया बाजार,संवाददाता।आलापुर थाना क्षेत्र के शिवतारा गांव निवासी मुदस्सिर खान ने आलापुर तहसील मुख्यालय पहुंचकर क्षेत्राधिकारी आलापुर को शिकायती पत्र देकर गांव के एक युवक पर पैसे ना देने पर फर्जी दलित उत्पीड़न का मुकदमा लिखाए जाने का आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: पैसा न देने पर मुकदमा दर्ज करने की शिकायतशिकायत की प्रक्रिया दर्जनों ग्रामीणों के साथ तहसील स्थित क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंचे मुदस्सिर खान ने आरोप लगाया है कि मेरे बीमार 70 वर्षीय बुजुर्ग पिता घर से फार्म हाउस जा रहे थे रास्ते में नशे में धुत गांव के एक युवक ने गाड़ी के सामने बीच रोड पर बाइक खड़ी कर रास्ता रोक दिया। गाड़ी हटाने के लिए कहने पर गाली गलौज व मारपीट पर उतारू हो गया। इतने में उसके घर के कई अन्य लोग भी आ ग...