अंबेडकर नगर, अगस्त 23 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर संवाददाता। डालिम्स विद्यालय एनटीपीसी विद्युत नगर टांडा के प्रेक्षागृह में रविवार को साहित्य संगम के अंतर्गत 'डी-टॉक शो' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए संवाद, चिंतन एवं अभिव्यक्ति का प्रभावशाली मंच बना। टॉक शो में परियोजना प्रमुख राजीव सिन्हा के साथ विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर सार्थक एवं जीवंत संवाद किया।

कार्यक्रम की विशेषताएँ कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी जिज्ञासा, तार्किक सोच, प्रश्न पूछने की क्षमता और प्रभावशाली अभिव्यक्ति-कौशल का परिचय देते हुए आत्मविश्वास के साथ अपने विचार रखे। संवाद की सहज शैली ने विद्यार्थियों को मंचीय संकोच से मुक्त होकर स्वतंत्र चिंतन और विचार-विनिमय के लिए प्रेरित किया। राजीव सिन्हा ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का उ...