अंबेडकर नगर, जुलाई 25 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, हिंटी। टांडा कोतवाली में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस कई फरियादियों के लिए राहत लेकर आया। जिलाधिकारी ईशा प्रिया की अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक प्राचीं सिंह की मौजूदगी में आयोजित समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को कई मामलों के निस्तारण के लिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव है, उनका निस्तारण 24 घंटे के भीतर सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। टांडा संवाद के अनुसार समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादियों अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इस दौरान कुछ शिकायतें अलीगंज थाना क्षेत्र से संबंधित होने पर उन्हें आवश्यक निर्देशों ...