अंबेडकर नगर, अगस्त 1 -- Ambedkar Nagar News: देवरिया बाजार, संवाददाता। आलापुर तहसील के वसुधा सिंह सभागार में शनिवार को डीएम ईशा प्रिया एवं एसपी प्राची सिंह की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी के आने की सूचना पर सुबह से ही तहसील में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। घंटों लाइन में इंतजार कर कुल 146 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं, जिनमें से मात्र 17 शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। तहसील दिवस में इस बार भी सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। राजस्व विभाग से संबंधित कुल 98 शिकायतें आईं। भूमि विवाद, पैमाइश, सीमांकन, कब्जा, नामांतरण और वरासत जैसे मामलों में लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। इसके विपरीत पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतें अपेक्षाकृत कम देखने को मिली। पुलिस विभाग...