अंबेडकर नगर, जुलाई 18 -- Ambedkar Nagar News: विद्युतनगर। जिलाधिकारी ईशा प्रिया के प्रयास के बदौलत बुनकर बाहुल्य औद्योगिक नगर टांडा में बाहर से आने वाले नागरिकों की आवश्यक जरूरतों की पूर्ति होने जा रही है। जिलाधिकारी के प्रयास से बलरामपुर चीनी मिल लिमिटेड मिझौड़ा प्रशासन में रोडवेज बस स्टेशन परिसर में पिंक सुलभ शौचालय का निर्माण कराने का निर्णय लिया है। बुनकर बाहुल्य औद्योगिक नगर टांडा में बाहर से आने वाले नागरिकों, परीक्षार्थियों को शौच के लिए सार्वजनिक शौचालय का अभाव था, जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। नागरिकों की इस ज्वलंत समस्या की जानकारी होने पर जिलाधिकारी ईशा प्रिया के प्रयास से बलरामपुर चीनी मिल लिमिटेड मिझौड़ा प्रशासन ने रोडवेज बस स्टेशन परिसर टांडा में पिंक सुलभ शौचालय निर्माण कराने का निर्णय लेकर उस दिशा ...