अंबेडकर नगर, अगस्त 20 -- Ambedkar Nagar News: टांडा संवाददाता। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. मसूद अहमद के टांडा आगमन पर गुरुवार को आयोजित रोड शो ने क्षेत्र की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत किया और रोड शो को सफल बनाने में पूरी ताकत झोंक दी। निर्धारित कार्यक्रम के तहत डॉ. मसूद अहमद का काफिला इल्तिफातगंज से टांडा चौक पहुंचा। इसके बाद मुबारकपुर, हीरापुर और भूलेपुर होते हुए काफिला आगे बढ़ा। रास्ते में समर्थकों की मौजूदगी से माहौल राजनीतिक रंग में नजर आया।

डॉ. मसूद अहमद का राजनीतिक इतिहास डॉ. मसूद अहमद का टांडा विधानसभा क्षेत्र की राजनीति से पुराना संबंध रहा है। वह यहां से दो बार विधानसभा चुनाव...