अंबेडकर नगर, जुलाई 22 -- Ambedkar Nagar News: टांडा, अंबेडकरनगर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार में औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन तथा एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' गुरुवार को टांडा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शिव शक्ति होलसेल बाजार का करेंगे उद्घाटन

एक जिला एक उत्पाद योजना अपने भ्रमण के दौरान मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' एक जिला एक उत्पाद योजना के अंतर्गत निर्मित शिव शक्ति होलसेल बाजार का उद्घाटन करेंगे। यह बाजार संतोष कुमार अग्रवाल के संयोजन में तैयार किया गया है। उद्घाटन कार्यक्रम को क्षेत्र के व्यापारिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति बाजार के उद्घाटन के साथ ही इस अवसर पर श्री शतचंडी महायज...