अंबेडकर नगर, जुलाई 28 -- Ambedkar Nagar News: विद्युतनगर, संवाददाता। टांडा नगर व आसपास के क्षेत्रों में बिजली खंभों पर प्लास्टिक की पन्नी लगाने का कार्य अभी शुरू नहीं हो सका है। जबकि सावन माह के शुभारंभ में अब महज दो दिन का समय शेष है। इतना ही नहीं कई स्थानों पर लगे ट्रांसफार्मरों के आसपास सुरक्षा जाली भी नहीं लग सकी है। जो अक्सर खतरे का सबब बना रहता है। बारिश को देखते हुए यह सुरक्षा व्यवस्था पहले ही कर लेने की जरूरत महसूस नहीं की गई। यह भी पढ़ें- कैलाश मंदिर पर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम, रैपिंग और बैरिकेडिंग शुरू सावन माह में कांवड़ यात्रा सावन माह में कांवड़ियों को करंट से बचाने के लिए लोहे तथा अन्य बिजली खंभों पर प्लास्टिक पन्नी लगाने का निर्देश है। हालांकि टांडा नगर में अब तक यह कार्य शुरू नहीं हो सका है। जबकि सावन माह के शुभारंभ में ...