Ambedkar Nagar News: झाड़-फूंक के नाम पर महिला से ठगी करने वाला 'बाबा' गिरफ्तार
अंबेडकर नगर, नवम्बर 2 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर,संवाददाता। झाड़-फूंक के बहाने महिला का कान का झुमका, नकदी और साड़ी चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मामला अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राबीबहाउद्दीनपुर का है। यहां झाड़-फूंक के बहाने एक महिला को झांसे में लेकर उसका कान का झुमका, एक हजार रुपये नकद और साड़ी चोरी कर ली गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी नदीम अहमद उर्फ बाबा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5,139 रुपये नकद, एक साड़ी और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की थी। पुलिस की इस सराहनीय कार्रवाई पर पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने गिरफ्तारी करने वाली टीम का उत्साहवर्धन करते हुए सभी सदस्यों को प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.