अंबेडकर नगर, अक्टूबर 27 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर थाना क्षेत्र के दिघौटा बाजार के समीप ज्वेलर्स को टक्कर मारकर बाइक छीनने के मामले में पुलिस दूसरे दिन मंगलवार को भी बदमाशों का सुराग तलाशती रही। घटनास्थल और आसपास के इलाकों में छानबीन के बावजूद पुलिस के हाथ कोई ठोस सफलता नहीं लगी। हालांकि, पुलिस का दावा है कि वह घटना के खुलासे के करीब पहुंच चुकी है और जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी। जलालपुर नगर के छाछू मोहल्ला निवासी जगदंबा प्रसाद पांडेय की दिघौटा बाजार में ज्वेलर्स की दुकान है। सोमवार देर शाम दुकान बंद कर वह बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान दो नकाबपोश बदमाशों ने उनका पीछा किया और कुछ दूर आगे बाइक में टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलर्स को टक्कर मारकर छीनी बाइक...