अंबेडकर नगर, अक्टूबर 28 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के दिघौटा बाजार के समीप ज्वेलर्स को टक्कर मारकर बाइक गायब करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित की तहरीर पर कार्रवाई के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जलालपुर के छाछू मोहल्ला निवासी जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय की माधवपुर दिघौटा बाजार में केके एंड जेपी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। पीड़ित के मुताबिक, 26 अक्तूबर की शाम दुकान बंद कर घर लौटते समय पानी की टंकी से थोड़ा आगे पीछे से आए बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गिर पड़े। घबराकर वह अपनी बाइक छोड़कर पीछे की ओर भागे। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: ज्वेलर्स से बाइक छिनैती में दूसरे दिन भी खाली हाथ पुलिस कुछ देर बाद लौटे तो उनकी बाइक गायब थी। घटनास्थल पर मौजूद दो अन्य लोगो...