अंबेडकर नगर, जुलाई 24 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा के साथ किताब, ड्रेस, जूता, मोजा व एमडीएम समेत कई प्रकार की योजनाओं के संचालन के बाद भी छात्रों की संख्या में कोई खास परिर्वतन नही हो रहा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिले में संचालित 1063 प्राथमिक विद्यालयों की तुलना में मात्र 31 विद्यालयों में ही 150 से अधिक बच्चे है। इन्हीं स्कूलों में प्रधानाध्यापक है, शेष प्रभारी प्रधनाध्यापक के भरोसे चल रहे है। कारण यह कि संबंधित स्कूलों में मानक के अनुरूप छात्रों की संख्या नहीं है। कुछ ऐसा ही हाल उच्च प्राथिमिक व कम्पोजिट विद्यालयों का भी है। सर्व शिक्षा अभियान के तहत बेसिक शिक्षा विभाग लगातार अभियान चलाकर छात्रों की संख्या को बढ़ाने के लिए गांव में भ्रमण कर लोगों को जग...