अंबेडकर नगर, सितम्बर 28 -- Ambedkar Nagar News: सद्दरपुर, संवाददाता। अलीगंज थाना क्षेत्र के तलवापार नई बस्ती में स्थित निर्माणाधीन मकान में जुआ खेल रहे तीन युवकों को अलीगंज थाना पुलिस ने धर दबोचा और उनके कब्जे से 661 रुपए नगद व ताश के 52 पत्ते बरामद करते हुए उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी है । अलीगंज थाने के उपनिरीक्षक राजेश यादव हमराही सिपाही जितेंद्र कुमार, सत्यम सिंह व अनुज कुमार के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि तभी मुखबिर की सूचना पर तलवापार नई बस्ती स्थित निर्माणाधीन मकान में छापा मारकर तीन युवकों को जुआ खेलते समय धर दबोचा पूछताछ में तीनों ने अपना नाम धर्मेंद्र राजभर पुत्र किरण कुमार ,शिवम राजभर पुत्र राम किशोर व संतोष कुमार राजभर पुत्र संतराम राजभर समस्त निवासीगण मोहल्ला कश्मीरिया नई बस्ती थाना अलीगंज बताया पुलिस को तीनों जु...