Ambedkar Nagar News: जिले में शतरंज को बढ़ावा देने की पहल
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 26 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। नगर के तक्षशिला रूट्स में चेस एसोसिएशन की बैठक हुई। बैठक में आगामी दिसंबर महीने में ज़िला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय हुआ। ताकि स्थानीय प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें सतह पर लाया जा सके और जनपद चेस में पहचान बना सके। बैठक में हर आयु वर्ग के खिलाड़ियों को अवसर देने का निर्णय हुआ। बैठक में सदस्यों ने सक्रिय शतरंज संस्कृति के विकास का साझा संकल्प लिया। चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष रितेश पांडेय ने कहा कि शतरंज में हर चाल का महत्व होता है। हर खिलाड़ी महत्वपूर्ण होता है। हर विजेता की यात्रा का एक प्रारंभ होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.