अंबेडकर नगर, अगस्त 31 -- Ambedkar Nagar News: सद्दरपुर, संवाददाता। भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाला ऐतिहासिक दधिकांध्व उत्सव को मनाए जाने को लेकर टांडा तहसील सभागार में उत्सव को शांति पूर्वक व परम्परागत ढंग से मनाए जाने हेतु शांति समिति की बैठक तहसीलदार टांडा गरिमा भार्गव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में हंगामा बैठक में जलजीवन मिशन व नगर पालिका परिषद टांडा से कोई जिम्मेदार अधिकारी के ना आने पर सदस्यों ने हंगामा किया। वहीं बिजली विभाग से अधिशासी अभियंता के स्थान पर मात्र दो अवर अभियंता के मौजूद रहने पर लोगों ने सवाल खड़ा किया और अघोषित बिजली कटौती को लेकर सदस्यों में आक्रोश दिखा।सदस्यों ने बैठक में न आने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के प्रति निंदा प्रस्ताव पारित कर स्पष्टीकरण मांगने की बात कही।

समस्याओं पर चर्...