अंबेडकर नगर, सितम्बर 29 -- Ambedkar Nagar News: सद्दरपुर, संवाददाता। अशरफपुर किछौछा दरगाह शरीफ से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन एनएच 233 पर कोतवाली टांडा क्षेत्र के दौलतपुर हाजलपट्टी त्रिमुहानी के पास एक अवारा जानवर से टकरा कर पलट गया जिससे उसका काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया तथा उसमें बैठे आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए । सभी घायलों का इलाज मेडिकल कालेज सद्दरपुर में चल रहा है। जिसमें से मोहम्मद लारेब नामक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है । यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: दरगाह किछौछा शरीफ से लौट रहे जायरीनों से भरा वाहन पलटा, आधा दर्जन घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...