अंबेडकर नगर, जुलाई 14 -- Ambedkar Nagar News: टांडा, संवाददाता। टांडा कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नगर क्षेत्र के मोहल्ला फत्तूपट्टी निवासी शिवराज मौर्य ने दर्ज कराए केस में कहा कि फतेहजहूरपुर स्थित उसकी भूमि को लेकर चकबंदी न्यायालय में वाद विचाराधीन था। उप संचालक चकबंदी द्वारा स्थगन आदेश पारित किया गया था। आरोप है कि गांव के अनुज, अविनाश, आदित्य मौर्य तथा दिलीप मौर्य ने न्यायालय के आदेश की अनदेखी करते हुए बीते 19 जून को भूमि पर लगे स्टैंडिंग ढांचे को गिरा दिया। विरोध करने गाली-गलौज के साथ जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: भूमि पर कब्जे के आरोप में चार पर केस दर्ज यह भी पढ़ें- Jaunpur News: विवादित भूमि पर कब्जा करने ...