अंबेडकर नगर, अगस्त 25 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर,संवाददाता। कोतवाली जलालपुर पुलिस ने जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में वांछित अभियुक्त रवीन्द्र कुमार यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। जलालपुर पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने वांछित आरोपी रवीन्द्र कुमार यादव पुत्र स्व. संतराम यादव निवासी शाहपुर फिरोजपुर, थाना जलालपुर को शांतिनगर तिराहा (मालीपुर रोड) से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ कोतवाली जलालपुर में अभियुक्त के विरुद्ध जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...