अंबेडकर नगर, अक्टूबर 3 -- Ambedkar Nagar News: टांडा,संवाददाता। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के आह्वान पर जातिवार जनगणना सहित विभिन्न मांगों को लेकर निकाली गई साइकिल यात्रा शनिवार को तहसील परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। तहसील संयोजक राम जगत वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यात्रा के समापन के बाद तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि जनगणना-2027 में जातिवार जनसंख्या की वैज्ञानिक, सटीक एवं विश्वसनीय गणना के लिए मानकीकृत कोड आधारित प्रणाली लागू की जाए। मोर्चा ने जनगणना के दूसरे चरण में प्रश्नावली में ओबीसी का अलग से प्रावधान किए जाने की मांग की। साथ ही जाति आधारित जनगणना के लिए खुला कॉलम रखने की व्यवस्था का विरोध किया गया。

धरने का आयोजन ज्ञापन में आर...