अंबेडकर नगर, अगस्त 10 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर,संवाददाता। नगर जलालपुर में प्रस्तावित पुलिस चौकी के निर्माण की वर्षों पुरानी मांग अब साकार होती दिखाई दे रही है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने जलालपुर-बसखारी मार्ग पर बड़े पुल के समीप पुलिस चौकी निर्माण के लिए सशर्त अनुमति जारी कर दी है। अनुमति मिलने के बाद अब नगर पालिका परिषद निर्माण की अगली प्रक्रिया में जुट गई है। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि पीडब्ल्यूडी से अनुमति प्राप्त होने के बाद भूमि का सीमांकन कराया जाएगा। इसके बाद सभी औपचारिकताएं पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: जलालपुर कस्बे में प्रस्तावित पुलिस चौकी का होगा निर्माणनिर्माण के दिशा-निर्देश पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता अश्वनी कुमार ने बताया कि सड़क ...