अंबेडकर नगर, अगस्त 31 -- Ambedkar Nagar News: इंदईपुर, संवाददाता। इब्राहीमपुर थाना क्षेत्र के एनटीपीसी गेट नंबर 34 पर सड़क दुर्घटना में आजाद वर्मा के मौत के 9 वर्ष बाद क्षतिपूर्ति के रूप में बीमा कंपनी से मिलने वाले लगभग 8 लाख रुपए से मृतक के मां व भाई की आर्थिक हालात सुधरेगा। बीमा कंपनी का यह पैसा उनके तंगी पर मरहम का काम करेगा।

दुर्घटना का विवरण इब्राहीमपुर थाना क्षेत्र के हूसेपुर के निवासी आजाद वर्मा पुत्र परमदेव वर्मा बीएससी का छात्र था। आजाद अपने मोटरसाइकिल से 2 मई 2017 को बाजार जा रहे थे कि एनटीपीसी गेट नंबर 34 के पास पहुंचते ही सामने से अनियंत्रित गति से आ रही ट्रक संख्या यूपी 50 बीटी 5273 के चालक ने आजाद वर्मा की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया था। टक्कर लगने के बाद आजाद की मौके पर ही मौत हो गयी थी।

मामले का कानूनी पहलू मामले में म...