अंबेडकर नगर, अक्टूबर 31 -- Ambedkar Nagar News: टांडा,संवाददाता। डीएवी आसोपुर से पढ़ाई कर घर लौट रहे एक छात्र के साथ रास्ते में मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि छुट्टी के बाद घर जाते समय कुछ लोगों ने स्कूटी सवार छात्र अभय यादव पुत्र रण बहादुर यादव को महिला विद्यालय रुस्तमपुर के पास स्कूटी से गिरा कर लाठी डंडे से उसकी बेतहाशा पिटाई करना शुरू कर दिया। घटना के संबंध में पीड़ित छात्र के भाई ग्राम मखदूम नगर यादव का पुरवा थाना अलीगंज निवासी धर्मवीर सिंह यादव की शिकायत पर अलीगंज थाने में थाना हसवंर के ग्राम नारायणपुर पीतमपुर के निवासी रजत सिंह पुत्र रंजय सिंह हरसंहार के मुकेश पुत्र राजाराम एवं तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थानध्यक्ष सुनील पांडे ने बताया कि आरोपी किशोर भी विद्यालय के पूर्व छात्र रहे हैं। पीड़...