अंबेडकर नगर, सितम्बर 16 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज जाफरगंज में तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। डॉ सर्वेश ने छात्रों को तम्बाकू के प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी देकर सचेत किया। बताया तंबाकू से शरीर के सभी अंग प्रभावित होते है। कई प्रकार के कैंसर होते हैं। मुख्य रूप से मुख के कैंसर के साथ हृदय रोग, फेफड़े की बीमारी अधिक होती है। दिलीप पाण्डेय ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर तम्बाकू उत्पाद का प्रयोग करना और विद्यालयों के पास तंबाकू बेचना दण्डनीय अपराध है।नोडल विद्यालय सत्यवती ने तम्बाकू का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर शिक्षक रूबी पाण्डेय, रेखा यादव, अमिता पटेल, चंद्रकला, उपासना के साथ छात्रों नंदिनी सिंह, सुहानी,...