अंबेडकर नगर, जुलाई 25 -- Ambedkar Nagar News: सद्दरपुर। एसबी पब्लिक स्कूल टांडा परिसर में दो दिवसीय डेंटल कैंप का समापन हो गया। इस दौरान चिकित्सक डॉ सुयश मिश्र एवं डॉ प्रियंका मिश्रा ने छात्र छात्राओं के मुख स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी। दांतों की नियमित सफाई, सही ढंग से ब्रश करने तथा दांतों व मसूड़ों की देखभाल करने की उचित सलाह दी। चिकित्सकों ने अभिभावकों से अपील किया कि वे छोटे बच्चों के मुख संबंधित स्वास्थ्य का ख्याल रखें। उन्हें नियमित ब्रश कराएं और दांतों को क्ष्िात पहुंचाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन न कराएं। बच्चों का इलाज भी किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...