अंबेडकर नगर, अगस्त 9 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। नगर के बीएनकेबी पीजी कॉलेज में शनिवार को कैरियर काउंसलिंग का प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्लेसमेंट एंड इंटर्नशिप सेल एवं उन्नति फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 45 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारम्भ प्राचार्य प्रो. शुचिता पाण्डेय ने किया। प्राचार्य ने कहा कि प्रशिक्षण युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष करने के साथ संचार व डिजिटल के क्षेत्र में कौशल युक्त करेगा। ताकि वे रोजगार प्राप्त करने के साथ स्वरोजगार की दिशा में भी आगे बढ़ सकें। इंटर्नशिप सेल के समन्वयक, विनय कुमार यादव ने बताया कि हर युवा में कोई न कोई हुनर होता है। आवश्यकता केवल उसे पहचानने, निखारने और सही अवसर से जोड़ने की है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं के हुनर को रोजगार और आत्मनिर्भरता का माध्यम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल ह...