अंबेडकर नगर, अक्टूबर 14 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर,संवाददाता। मालीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में कक्षा छह की 11 वर्षीय छात्रा के साथ अश्लील हरकत के आरोप से जुड़े मामले में पीड़ित पक्ष और आरोपी प्रधानाध्यापक के बीच आपसी समझौता हो गया है। मामले में छात्रा की मां ने पहले पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। तहरीर के अनुसार, घटना 10 अक्टूबर की सुबह की बताई गई थी। आरोप था कि विद्यालय में छात्रा को अकेला पाकर प्रधानाध्यापक ने उसके साथ अश्लील हरकत की और किसी को बताने पर धमकी दी। वहीं, 12 अक्टूबर को परिजनों द्वारा शिकायत करने पर गाली-गलौज, जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल और धमकी देने के आरोप भी लगाए गए थे। इस संबंध में मालीपुर थानाध्यक्ष तनुज कुमार पाल ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया है। पुलिस जां...