अंबेडकर नगर, अगस्त 9 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अम्बेडकरनगर में विकासखंड कटेहरी के ग्राम पंचायत भिउरा में शनिवार की देर रात करीब दो बजे खुशीराम राजभर के छप्पर में अचानक आग लग गई। आग लगने के समय छप्पर में एक भैंस और दो पड़िया बंधी हुई थीं। आग की लपटें उठती देख परिजनों ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद पशुओं को बाहर निकाला। आग की चपेट में आने से भैंस और दोनों पड़िया झुलस गईं। आग ने देखते ही देखते बगल के दूसरे छप्पर को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें गृहस्थी का सामान रखा हुआ था। आग से सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित के अनुसार छप्पर में रखे करीब पांच हजार रुपये नकद समेत अन्य घरेलू सामान भी आग की भेंट चढ़ गया।ग्राम प्रधान पवन सिंह ने बताया कि खुशीराम के पास रहने के लिए पक्का आवास नही...