Ambedkar Nagar News: चौकी के निकट मकान का ताला तोड़कर चोरी
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 13 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। थाना, कोतवाली या पुलिस चौकी के निकट मकान होने से निश्चिंत रहने वाले सावधान हो जाएं। निकट क्या बगल भी मकान होने से सुरक्षित रहने की हरगिज गारंटी नहीं है। इसकी बानगी बीते सोमवार की रात अरिया पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी के मकान में ताला तोड़कर हुई भीषण चोरी है। थाना कोतवाली अकबरपुर के अरिया पुलिस चौकी के करीब मालती देवी जायसवाल का मकान है। मकान का पिछला हिस्सा पानी में डूबा है। इससे मालती का कुनबा अगले हिस्से में सो रहा था। मालती खुद बाहर सोमवार की रात सोई हुई थी। निश्चित थी की 50 मीटर दूर ही तो पुलिस चौकी है। इससे कोई खतरा नहीं है। इससे विपरीत चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। रात में किसी समय जलभराव वाले हिस्से का ताला तोड़कर घर में चोर घुस गए और आलमारी तोड़कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.