अंबेडकर नगर, अगस्त 10 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के शुक्लपट्टी चौराहे के पास मुख्य मार्ग पर घर के सामने खड़ों दो ई-रिक्शा से चोरों ने सोमवार की रात्रि चार बैट्री उड़ा दिया। शुक्लपट्टी चौराहे पर अकरम एवं शुक्ला सिपाही का घर आमने-सामने है जबकि बीच में मुख्य सड़क है। चार पहिया सवार आए चोरों ने दोनों लोगों के घरों के पास खड़े दोनों ई-रिक्शा को लेकर कुछ दूरी पर गए और वहां पर बैट्री खोलकर फरार हो गए। सीसीटीवी में चोरी की घटना कैद है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच कराया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...